बुलंदशहर, मार्च 18 -- चैत्र माह की अमावस्या पर बुधवार को छोटी काशी अनूपशहर में गंगा स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना प्रारम्भ हो गया। भोर होते ही श्रद्धालुओं ने नगर के जेपी घाट, परशुराम घाट, जाह्नवी घाट, त्रिवेणी घाट व पुल के दोनों ओर बने अस्थाई घाटों पर हर-हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान शुरू किया। स्नानोप्रांत श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पुरोहितों से कथा व अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए अनुष्ठान करा कर गरीबों को आटा, दाल, वस्त्र, दक्षिणा दी। अमावस्या से एक दिन पूर्व श्रद्धालुओं ने सांय काल में अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए दीपदान किया। जेपी घाट से लेकर बाबा मस्तराम समाधि परिसर तक तथा शिव चौक से लेकर जाह्नवी द्वार तक लगी सौंदर्य-प्रसाधन की अस्थाई दुकानों से महिलाओं में बच्चों ने खरीदारी की।

हिंदी हिन्दुस्...