बुलंदशहर, जुलाई 17 -- बुलंदशहर। छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी बदमाश के साथ गुलावठी थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश, पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। बदमाश से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार ने बताया कि गुलावठी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पॉक्सो एक्ट में वांछित बदमाश नत्थूगढी गेट के पास बाइक से कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस टीम तत्काल नत्थूगड़ी गेट के पास पहुंची तभी बदमाश द्वारा पुलिस को आता देख तेजी से बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया गया। रास्ता आगे से बंद होने के कारण बदमाश को पुलिस ने घेर लिया। इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान आमिर निवासी मोहल्ला फजरुल्ला थाना गुलावठी बु...