बुलंदशहर, अगस्त 30 -- बुलंदशहर। चोरी की घटना में वांछित बदमाशों के साथ चोला थाना पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल अवस्था व उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, 70 किलो चोरी की पीतल, एक बाइक व एक कार बरामद की है। सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार रात सूचना के आधार पर थाना चोला पुलिस टीम व स्वाट टीम सिखैड़ा रोड के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध कार व बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। उनको रुकने का इशारा किया। बदमाश पुलिस टीम को देखकर बाइक व कार को तेजी से मोड़कर गांव सिखैड़ा की ओर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पुरानी फैक्ट्री के पा...