बुलंदशहर, दिसम्बर 9 -- बुलंदशहर। पहासू में सोमना रोड क्षेत्र के गांवों के जंगलों में आए दिन तेंदुआ दिखाई देने की खबरों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार रात क़सूमी के जंगलों में ईख के खेत में तेंदुआ की मौजूदगी से लोग सकते में हैं।वन विभाग की टीम ने रात में ही सर्च ऑपरेशन चलाया तथा तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल मे जाल/पिंजड़ा लगाया। तेंदुए की खबर से ग्रामीण खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ठेके पर ईख काटने वाले बाहर से आये मज़दूरों ने तेंदुए की दहशत के कारण खेतों पर जाने से मना कर दिया है। वन विभाग के रेंजर आदित्य सिंह ने बताया कि अलीगढ़-बुलंदशहर के सीमावर्ती गांव कसूमी, राय सिंह का नगला तथा आसपास के गांवों के जंगलों में तेंदुए के पद चिन्ह मिले हैं। टीम ने रात में ही काम्बिंग की है, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। तेंदुए को पकड़ने के लिए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.