बुलंदशहर, जनवरी 15 -- गुरुवार को घने कोहरे के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह के समय दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को लाइट जलाकर बेहद सतर्कता के साथ सफर करना पड़ा। कोहरे के कारण हाईवे और मुख्य मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा, वहीं राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड और गलन का असर बना रहा। कड़ाके की ठंड से लोग हाथ-पैर सुन्न होने की शिकायत करते नजर आए। सुबह-शाम गलन के कारण कंपकंपी छूटती रही, जिससे कामकाज पर भी असर पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम 17 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक ठंड और गलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.