बुलंदशहर, जुलाई 15 -- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव गवां में ऑटो हड़पने के लिए हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पास से अवैध असलाह और मृतक का फोन बरामद किया गया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि बुधवार को थाना खुर्जा देहात पुलिस और स्वाट टीम देहात ग्राम मूड़ाखेड़ा से ग्राम गवां जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस द्वारा रोकने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान लोकेश पुत्र जयपाल निवासी ग्राम गवां थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई हैं। घायल बदमाश को सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा, क...