बुलंदशहर, जून 6 -- बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर से 2 जून को अपहृत किशोरी की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा दूसरे दिन भी थाने पर फूटा। जिला पंचायत प्रतिनिधि राफे खान और आजाद अधिकार सेना के नेता देवेंद्र राणा के नेतृत्व में महिलाओं समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने दो दिन तक थाने में धरना दिया। हंगामे के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद करने का दावा किया है। शुक्रवार देर रात एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। गुरुवार शाम से शुरू हुआ धरना शुक्रवार तड़के करीब 3:00 बजे तक चला। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर 6 नामजद आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाया। एसपी सिटी से फोन पर हुई वार्ता के बाद किशोरी की बरामदगी के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया था। राफे खान और देवेंद्र राणा ने चेतावनी दी थी कि समय पर कार्रव...