बुलंदशहर, मई 18 -- भाजपा के सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वायरल वीडियो में तृणमूल कांग्रेस सांसद सयानी घोष का सिर कलम करने पर एक करोड़ रुपये के ईनाम की घोषणा किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार को निकली धर्म ध्वज यात्रा के दौरान का है। वायरल वीडियो के दावों के अनुसार सांसद सयानी घोष पर भगवान शिव को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने का आरोप लगाया जा रहा है, जिसके विरोध में यह बयान दिए जाने की बात कही जा रही है।वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक के जरिए ...