बुलंदशहर, मई 28 -- बुलंदशहर। जनपद भर में ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर के ईदगाह में शहर काजी मौलाना ओसामा ने ईद की नमाज अदा कराई। अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। बृहस्पतिवार को ईद को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी का माहौल नजर आया। शहर सहित देहात से भी नगर में ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए। शहर काजी मौलाना ओसामा ने तकरीर में अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। दीन दुखियों की मदद करने की अपील की। नमाज में दोनों हाथ उठाकर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। शहर शहर काजी ने व्यवस्थाओं को लेकर इंतजामिया कमेटी और पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।ईदगाह के बाहर लगे कैंप में डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश क...