बुलंदशहर, जनवरी 3 -- थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित चिन्टू कुमार पुत्र कोमल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 जनवरी की सायं करीब 7 बजे गांव के ही बाबा उर्फ योगेश, चामुंडा उर्फ आशू, अरुण और लव ने उसे इंस्टाग्राम पर कॉल कर घर के बाहर बुलाया। आरोप है कि बाहर बुलाने के बाद उक्त लोगों ने लात-घूंसे से उसकी बुरी तरह पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने कहा कि वह हर्ष से ज्यादा दोस्ती रखता है, इसी बात को लेकर उसे निशाना बनाया गया। मारपीट के बाद से पीड़ित को जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...