बुलंदशहर, मार्च 7 -- छतारी थाना क्षेत्र के गांव बरकातपुर में खेत पर आलू के ढेर में आग लगने से किसान को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और राजस्व टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। गांव बरकातपुर निवासी कोमल सिंह पुत्र बिन्नामी सिंह ने अपने खेत में खुदाई के बाद आलू का ढेर लगाकर रखा था। उन्होंने आलू के ढेर को गर्मी से बचाने के लिए धान की पुआल से ढक दिया। शुक्रवार की देर शाम पीड़ित किसान अपने घर चला गया। रात में अज्ञात कारणों से आलू के ढेर में आग लग गई। किसान को आग लगने का सुबह पता चला। आग लगने से ढेर में लगे आलू जलकर नष्ट हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। राजस्व निरीक्षक रूप सिंह ने बताया कि मामले...