बुलंदशहर, मार्च 10 -- अगौता थाना क्षेत्र के गांव बिहरा में मंगलवार की सुबह खेतों पर गए हत्या में आजीवन कारावास के मुल्जिम पर चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिसमें मुल्जिम को तीन गोलियां लगी हैं। पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। गांव बिहरा निवासी शिवकुमार शर्मा 50 वर्ष को गांव के ही जितेंद्र शर्मा के मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। एक माह पहले ही जेल से जमानत पर शिवकुमार शर्मा पेरोल पर बाहर आया था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे शिवकुमार शर्मा अपने खेतों पर गया था। इस दौरान गांव के चार बदमाश मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि शिवकुमार को देखते ही उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें शिवकुमार शर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.