बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- अरनियां ब्लॉक के प्रधान संगठन के अध्यक्ष और गांव वाहनपुर के ग्राम प्रधान ठाकुर लवी उम्र 33 वर्ष का बीमारी के चलते निधन हो गया। सूचना पर परिवार और उनके संबंधियों में शोक है। अरनियां ब्लॉक के प्रधान संगठन के अध्यक्ष और गांव वाहनपुर के ग्राम प्रधान ठाकुर लवी का खुर्जा के पहासू रोड पर निवास है। पिछले कुछ माह से वह बीमारी से ग्रसित थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार की रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सूचना से परिवार के बीच मातम पसर गया। गुरुवार की सुबह से ही उनके खुर्जा स्थित निवास स्थान पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। प्रधान संगठन के अध्यक्ष के निधन से प्रधानों के बीच शोक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...