बुलंदशहर, मार्च 30 -- अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव रहमापुर गेट के पास विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित टेंपो ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस टेंपो को पकड़कर फरार चालक की तलाश में जुट गई है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। जनपद शाहजहांपुर के बम्हेनी चौकी निवासी अब्दुल कलीम और उसका भाई आसिम पुत्र अख्तर अली सोमवार सुबह करीब 8 बजे अपनी बाइक से नोएडा ड्यूटी पर जा रहे थे। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर गेट के पास शिकारपुर की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित टेंपो ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस गंभीर घायलों को लेकर शिकारपुर के साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.