बुलंदशहर, जून 20 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में दनकौर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार देर रात दनकौर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बुलंदशहर टांडा के सिकंदर (30वर्ष) के रूप में हुई है।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।कोतवाल शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...