अयोध्या संवाददाता, अप्रैल 3 -- अयोध्या में बुर्का पहनकर सराफा कारोबारी से हुई लूट का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कर दिया है। युवती के साथ उसका प्रेमी भी पकड़ा गया है। इसी प्रेमी की बाइक पर बैठकर वारदात को अंजाम देने के बाद युवती भागी थी। जिस पिस्टल को दिखाकर लूट को अंजाम दिया गया था, उसे देखकर तो पुलिस हैरान रह गई है। पिस्टल देख पुलिस वाले भी मान रहे हैं कि युवती ने गजब दुस्साहस किया है। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कोठी मोहल्ला स्थित बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े युवती ने लूट को अंजाम दिया था और फरार हो गई थी। वारदात बुधवार दोपहर की है, जब रूदौली नगर के कोठी मोहल्ला स्थित 'महेश ज्वेलर्स' पर ग्राहकों की सामान्य आवाजाही चल रही थी। तभी बुर्का पहने एक युवती बुर्का पहने दुकान में दाखिल हुई। उसने दुकानदार महेश से जेवर दिखाने के लिए कहा। दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.