संवाददाता, अगस्त 10 -- बुलंदशहर के अनूपशहर (छोटी काशी) में बुर्का पहने मुस्लिम महिला ने भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कावड़ में गंगा जल लेकर निकली। कंधे पर कावड़ सजाकर भोले की बम बम का जय घोष करते कांवड़ियों के जत्थे के साथ गंतव्य को प्रस्थान किया। इससे हिंदू-मुस्लिम सौहार्द्र की मिसाल पेश की गई है। रविवार को नगर व क्षेत्र में उस समय लोगों की निगाहें ठहर गईं, जब बुर्का पहने एक 25 वर्षीय मुस्लिम महिला को कांवड़ ले जाते देखा। मुस्लिम महिला की शिव के प्रति आस्था को देखकर रास्ते से गुजर रहे लोग अचरज के साथ उसे देखते रहे। मुस्लिम महिला की पहचान रबूपुरा निवासी 25 वर्षीय उजमा खान के रूप में हुई है।बुर्का पहन उजमा ने उठाया कांवड़ भगवान शिव के प्रति अगाध आस्था रखने वाली उजमा ने निर्भय होकर बताया कि उसकी सनातन धर्म में गहरी आस्था है। वह सभी धर्...