बुर्का पहनकर पहुंचे 15 साल पुराने दोस्त ने की कोचिंग संचालक की हत्या, चेन-ब्रेसलेट के लालच में बना कातिल
प्रमुख संवाददाता, जून 6 -- UP News: यूपी के कानपुर में डाटा एक्सपर्ट फ्रेंचाइजी के संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्या उसके 15 साल पुराने दोस्त ने चेन और ब्रेसलेट के लालच में की थी। इसके लिए वह बुर्का पहनकर कोचिंग पहुंचा और गूंगा होने का नाटक करते हुए पर्ची पर किसी के एडमिशन की बात लिखी। मौका मिलते ही उसने प्रकाश की हत्या कर दी और चेन-ब्रेसलेट लेकर फरार हो गया। पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यशोदानगर के ब्लॉक के रहने वाले 47 वर्षीय प्रकाश चंद्र गुप्ता नवाबगंज के आजाद नगर स्थित प्रेमकुंज अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में 10 साल से डाटा एक्सपर्ट की कोचिंग चला रहे थे। भाई विकास के मुताबिक बीते रविवार शाम को उन्होंने कॉल की तो प्रकाश ने कहा कि आईपीएल का फाइनल मैच है। वह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.