नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- बुरे हाल में रहने के बाद ओला इलेक्ट्रिक के शेयर इन दिनों मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 39.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में गुरुवार को भी 20 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली थी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर 5 दिन में 31 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। वहीं, 30 मार्च से लेकर अब तक कंपनी के शेयरों में 73 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। अगर 52 हफ्ते के निचले स्तर से बात करें तो ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 85 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर के थे बुरे हाल, 85% से ज्यादा गए थे टूटओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 85 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए थे। कंपनी के शेयर 20 अगस्त 2024 को BSE मे...