रांची, मार्च 12 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से गुरुवार को खूंटी प्रखंड के मारंगहदा स्थित डाड़ीगुटु पंचायत अंतर्गत बुरूडीह गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा की जानकारी दी गई तथा कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभियान के दौरान ग्रामवासियों ने मनरेगा से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य स्थानीय मुद्दों की ओर पार्टी पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने कहा कि टाइगर जयराम महतो किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विधायक जयराम महतो विधानसभा में झारखंड की समस्याओं को मजबूती से उठा रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि वे राज्य के हित में सोचने और काम करने वाले नेता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.