नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी से रेप और हत्याकांड का पूरा मामला हिला देने वाला है। इस पूरी वारदात को अंजाम देने वाला उनके घर का नौकर 23 वर्षीय राहुल मीणा था, हालांकि अफसर ने उसकी हरकतों को देखते हुए डेढ़ महीना पहले उसे नौकरी से निकाल दिया था। पुलिस पूछताछ में राहुल मीणा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि राहुल ऑनलाइन गेमिंग और नशे की लत के कारण कर्ज में डूबा हुआ था और उसका मकसद घर में बड़ी चोरी था। वह जानता था कि घर का लॉकर अफसर, उसकी पत्नी और बेटी ही खोल सकते हैं। इसलिए उसने बेटी को निशाना बनाया और लॉकर खुलवाने की कोशिश में हैवानियत की। पूछताछ में पता लगा है कि वह यौन विकृत मानसिकता से पीड़ित है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने कथित तौर पर युवती (पीड़िता) से लॉकर खुलवाने की ...