बुरी फंसीं महबूबा मुफ्ती, तिरंगे के अपमान को लेकर FIR दर्ज; सपोर्ट में उतरे उमर अब्दुल्ला
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Mehbooba Mufti: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की चीफ महबूबा मुफ्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्र ध्वज को उल्टा पकड़ने के मामले में उनके ऊपर जम्मू में पुलिस केस हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पक्का डंगा थाने में एक डॉक्टर ने पीडीपी चीफ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायत कर्ता ने कहा कि जिस तरीके से महबूबा मुफ्ती ने तिरंगे झंडे को उल्टा पकड़ा हुआ है, उससे न सिर्फ तिरंगे का बल्कि देश के सभी राष्ट्रवादियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महबूबा मुफ्ती के खिलाफ यह मामला मंगलवार रात पीडीपी द्वारा धारा 370 हटाए जाने के प्रदर्शन के दौरान हुई घटना को लेकर की गई है। इस दौरान मुफ्ती ने भारत का झंडा लिया हुआ था, वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.