मेरठ, जनवरी 31 -- रोहटा। रोहटा क्षेत्र के एक गांव में बुरी नीयत से घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। चीख पुकार सुनकर पीड़िता की तहेरी बहन के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रोहटा थाने में दी तहरीर में गांव निवासी युवती ने बताया कि गुरुवार को वह घर पर अकेली थी। उसके परिजन खेतों पर काम करने के लिए गए थे। इसी बीच पड़ोसी युवक बुरी नीयत से घर के अंदर घुस गया और युवती को कमरे में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की तहेरी बहन को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।...