नई दिल्ली, जनवरी 31 -- दिल्ली में 12 साल के एक लड़के की निर्मम हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चोटें लगी थीं। सिर और आंखों पर जख्म के निशान थे। पुलिस को इस दिल दहला देने वाले मामले में उसके सौतेले पिता की भूमिका पर शक है। लड़के की मौत से उसका परिवार सदमे में है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर-पूर्व दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 12 साल का एक लड़का मृत मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस को इस दिल दहला देने वाले मामले में उसके सौतेले पिता की भूमिका पर शक है। रिश्तेदारों ने बताया कि शुक्रवार सुबह लड़के की मां को एक अनजान फोन नंबर से एक वीडियो मिला। इसमें कथित तौर पर उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हालत में दिख रहा था। वीडियो देखकर उसकी मां बेहोश हो गई। पुलिस को सुबह करीब 9:50 बजे लड़के के बारे में जानकारी मिली। पुलिस शास्त्र...