नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बुराड़ी इलाके में रविवार को बिहार दिवस का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में सुरों की महफिल सजी और बिहार की समृद्ध विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली। इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद मनोज तिवारी और दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं, बल्कि बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को भी एक बड़ा मंच प्रदान करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...