लोहरदगा, दिसम्बर 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सोमवार को लोहरदगा के गुरूकुल शांति आश्रम पहुंचे। गुरूकुल के प्रमुख आचार्य शरच्चंद्र आर्य और यहां शिक्षा ग्रहण करनेवाले विद्यार्थियों से मिले। बिशुनपुर से रांची जाने के क्रम में गुरुकुल पहुंचे मंत्री का विद्यार्थियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता ने लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव ने गुरूकुल के बारे में अवगत कराया। संजय सेठ ने सम्बोधन में कहा कि गुरुकुल में दूर दराज के बच्चे आश्रम मे रहकर वेदों का अध्यन कर रहे हैं। ये सारे युवा देश का भविष्य हैं। जो आगे चलकर देश की सच्ची सेवा में अपने आप को समर्पित करेंगे। मैंने अपने ही राज्य में ऐसे कई आश्रम का भ्रमण किया है और सभी जगह यही देखा कि जो बच्चे इन आश्रमों में रहकर अध्ययन कार्य कर रहे हैं। वह निश्चित तौर पर राष्ट्र...