गढ़वा, फरवरी 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार कक्ष में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया l महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुनीता गुप्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। यह रंगों के माध्यम से भाईचारे का संदेश देता है। जहां सभी गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं l कार्यक्रम में बीएड और डीएलएड के प्राध्यापकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने मिलकर होली से संबंधित गीत गाए। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया गया। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में डॉ मनोज कुमार, शशिकांत सिंह या...