नई दिल्ली, अगस्त 4 -- धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बार-बार चोटिल होने से टेस्ट में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ रही है। साथ ही उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय तक बने रहने पर भी सवाल खड़े हो रहे। वह घुटने में लगी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके। 32 वर्षीय बुमराह को फिटनेस के आधार पर टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। उन्हें इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। उनका नियमित रूप से वर्कलोड मैनेज किया जाता है लेकिन अक्सर अहम सीरीज और मैचों से पहले फिटनेस की समस्या देखने को मिलती है। 15 अगस्ट से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी को शामिल किया गया है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 का हिस्सा है। भ...