नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने मार्च 2025 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। वह 197 इंटरनेशनल मैचों (64 टेस्ट, 108 वनडे, 25 T20I) में मैदान पर उतर चुके हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शमी का राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए समर्थन किया है। उनका मानना है कि शमी को टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह के साथ दूसरे छोर से बॉलिंग करनी चाहिए। 35 वर्षीय शमी फिलहाल आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाज (एसआरएच) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट चटकाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।'मोहम्मद शमी बेहतरीन गेंदबाज' बंगाल प्रो टी20 लीग के तीसरे सत्र के लॉन्च के मौके पर गांगुली ने कहा...