नई दिल्ली, मई 23 -- भारतीय टीम के मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। बुमराह शुरुआती कुछ मैचों में विकेट भी हासिल नहीं कर सके। उनकी फॉर्म की वजह से मुंबई इंडियंस को भी काफी नुकसान हुआ। क्योंकि वह टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं और उनके विकेट नहीं हासिल करने से टीम को अपना प्लान में बदलाव करने पड़े। मुंबई इंडियंस की टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला रविवार को राजस्थान रॉयल्स से खेलेगी। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह के आईपीएल 2026 में संघर्ष करने के पीछे की वजह बताई है। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जारी सीजन बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए हैं और कई मैचों में काफी महंगे भी रहे। पांच बार की च...