मेरठ, मार्च 21 -- होली पर बुबकपुर गांव में युवक पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। बता दें कि बुबकपुर निवासी हिमांशु पुत्र सुशील का होली के दिन कुछ युवकों से विवाद हो गया था। त्योहार के दो दिन बाद दोनों पक्षों के युवक जंगल में सुलह के लिए पहुंचे थे। जहां फिर से दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। झगड़े में लाठी डंडे चलने के साथ ही फायरिंग हुई थी। झगड़े में कार्तिक के पेट में गोली लग गई थी। जबकि हिमांशु भी घायल हो गया था। पीड़ित पक्ष ने हिमांशु समेत कई लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित पक्ष ने हिमांशु पर गोली मारने का आरोप लगाया था। मामले में शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने...