बांदा, अप्रैल 29 -- बांदा। राष्ट्रीय लोकदल की बुन्देलखण्ड इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह निर्णय क्षेत्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर द्वारा लिया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जल्द ही नई इकाई का गठन किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को दोबारा जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी का बुन्देलखण्ड से विशेष लगाव है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यहां पार्टी संगठन कमजोर हुआ है। इसी को मजबूत करने के लिए उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...