कटिहार, अप्रैल 11 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बुनियाद केंद्र बारसोई में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के तहत अब तक 305 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं।शिविर में पहुंचे मरीजों की आंखों की जांच की जा रही है। जिन लोगों में दृष्टि संबंधी परेशानी पायी गई उन्हें अंतिम दिन विशेष कैंप आयोजित कर निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा । इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुंतज़िर एवं स्पीच-हियरिंग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...