बक्सर, मई 30 -- युवा के लिए --- बक्सर। सक्षमता परीक्षा (द्वितीय) पास अभ्यर्थियों का रिजल्ट बुनियादी स्कूल में वितरित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी डीईओ संदीप रंजन ने दी। बताया कि आगामी आठ जून को सदर प्रखंड के अभ्यर्थियों का रिजल्ट वितरित किया जाएगा। वहीं चौसा का नौ, इटाढ़ी का दस, राजपुर का ग्यारह, डुमरांव का 12, सिमरी का 13, नावानगर का 15, केसठ का 16, ब्रह्मपुर का 17, चक्की का 18 व चौगाईं का 19 जून को वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को अपने साथ एडमिट कार्ड व आधार कार्ड लाना होगा। यदि आधार कार्ड नहीं उपलब्ध है तब इस स्थिति में फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना होगा। यह भी पढ़ें- Bihar BEd Admit Card : बिहार बीएड एडमिट कार्ड आज होगा जारी, biharcetbed-brabu.in से करें डाउनलोड तभी, रिजल्ट दिया जाएगा। बता दें कि सक्षमता की परीक्षा बीपीएस...