घाटशिला, मार्च 30 -- डुमरिया,संवाददाता। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी पंचायत के पहाड़ी पर ओड़िशा-झारखंड की सीमा पर बसे लाखाईडीह गांव में एसडीओ सुनील चन्द्र ने एक-दो अप्रैल को होने वाले धार्मिक कार्यक्रम तैयारी का जायजा लिया। चैत पूर्णिमा के अवसर पर ऑल इंडिया सरना धर्म चेमेत आसड़ा की ओर से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। बुनियादी सुविधा की विस्तृत जानकारी ग्राम के मांझी बाबा कान्हु राम टुडू से ली गई। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के आला अधिकारी से लेकर अन्य राज्य से पूजा के लिए श्रद्धालु यहां उमड़ते हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने दिशा-निर्देश दिया कि भीड़ के दौरान कोई समस्या न हो। इस पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। मौके पर एसडीएम सुनील चन्द्रा, बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, सीओ पवन कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन...