संतकबीरनगर, जून 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लाक का ग्राम पंचायत गौरा अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस गांव की आबादी करीब पांच हजार की है। टूटी सड़कें, चारो तरफ फैली गन्दगी, जाम नाली इस गांव की पहचान बन गई है। गांव में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गन्दा पानी निजी जमीन मे बह रहा है। शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरो का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अधिकांश सड़कें बदहाल है। नाली का पानी घरों के सामने फैला रहता है। जिसके चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। छोटकी गौरा में करीब चालीस घर के सामने बिजली का पोल नहीं है। ग्रामीण पांच सौ म...