चतरा, फरवरी 19 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने गुरूवार को जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें जीत का अवसर देती है तो नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, सड़क सुधार और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके अभियान के दौरान समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। अभिषेक कुमार ने मतदाताओं से अपील की कि वे बैलट पेपर पर क्रमांक 2 पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि चतरा को विकास की नई दिशा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...