जौनपुर, मार्च 8 -- नगरपालिका क्षेत्र का नई आबादी मोहल्ला शहर के उन इलाकों में है जहां तहसील, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और कई सरकारी दफ्तर हैं। इसके बावजूद यहां के बाशिंदे बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। सड़क किनारे कूड़ा फैला है तो कहीं नालियों की हालत बदतर है। रेलवे क्रॉसिंग के लंबे समय तक बंद रहने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। अतिक्रमण और डग्गामार वाहनों के चलते दिनभर जाम की स्थिति रहती है। पथप्रकाश, सुरक्षा व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। हगंज नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या 11 नई आबादी में स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में जुटे बाशिंदों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत के दौरान कई समस्याएं साझा कीं। कृष्णा ने कहा कि रेलवे दोहरीकरण के बाद से रेलवे क्रॉसिंग अक्सर बंद रहने लगी है। पहले जहां थो...