बेगुसराय, दिसम्बर 6 -- नावकोठी। महादलित, दलित, अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के अंतर्गत कार्यरत शिक्षा सेवकों, तालिमी मरकज शिक्षा सेवकों की बैठक बीआरसी में शनिवार को हुई। अध्यक्षता केआरपी दयामणि ने की। सात दिसम्बर को होनेवाली महापरीक्षा को लेकर प्रखंड में आठ केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा में शामिल होने वाली नवसाक्षर महिलाओं की संख्या 1400 है। 10 से 4 बजे तक परीक्षा होगी। बैठक में जमील अहमद, सुजीत रजक, मो आफताब आलम, शंकर रजक, नाथोराम चौधरी, दुखमोचन सदा, बाबू साहब रजक, मो सुभान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...