गढ़वा, मार्च 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर साक्षरों के लिए बुनियादी व संख्यात्मक जांच परीक्षा हुई। परीक्षा में 15 हजार 517 साक्षर शामिल हुए। उनमें 10 हजार 382 महिलाएं और 5135 पुरूष शामिल हैं। यह जानकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांति और कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि जिलांतर्गत 30 हजार साक्षरों को परीक्षा में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया था। उनमें 24 हजार 657 साक्षरों का पंजीयन हुआ था। परीक्षा में शामिल हुए जिलांतर्गत बराडीहा प्रखंड में कुल 438 साक्षरों में 306 महिलाएं और 132 पुरूष, भवनाथपुर में 680 में 476 महिलाएं और 204 पुरूष, डंडा में 238 में 166 महिलाएं और 72 पुरूष, डंडई में 700 में 490 महिलाएं और 210 पुरूष शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.