साहिबगंज, मार्च 15 -- बोरियो, प्रतिनिधि। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन प्रखंड के सभी चेतना केन्द्रों एवं विद्यालयों में हुई। परीक्षा में सभी जन चेतना केन्द्रों के पोषक क्षेत्रों के नव साक्षरों ने भाग लिया। केन्द्रों का निरीक्षण सभी बीआरपी एवं सीआरपी ने कियाI सीआरपी सुल्तान आलम, ईश्वर पंड़ित, धर्मेन्द्र कुमार ने जन चेतना केन्द्रों का निरीक्षण किया। बीइइओ तरूण कुमार घाटी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर संलग्न प्रपत्र में नव साक्षरों का डाटा एवं प्राप्तांक एक्सलसीट (शॉफ्ट कॉपी) में भर कर बीआरसी को उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...