लातेहार, मार्च 15 -- लातेहार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा रविवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन लातेहार जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा के लिए जिले में नवसाक्षरों का लक्ष्य 22,000 निर्धारित किया गया था, जिसमें से लगभग 16,000 नवसाक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में कुल 491 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। वहीं प्रत्येक प्रखंड में भी प्रखंड संसाधन केंद्र में कंट्रोल रूम बनाकर परीक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवसाक्षरों को प्रोत्साहित करते हुए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.