बदायूं, मार्च 18 -- शिव लता इंटर कॉलेज उस्मानपुर मे मंगलवार को 'हमारा आंगन-हमारे बच्चे' उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में निपुण भारत मिशन और बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बीईओ ज्योति प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीईओ ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। बालवाटिका के बच्चों को कक्षा एक के लिए कैसे तैयार करें इसके बारे में बताया। आंगनबाड़ी एवं विद्यालय का बेहतर समन्वय बनाये रखने पर जोर दिया। सुपरवाइजर शारदा देवी, एआरपी राहुल,यादव, राकेश यादव, संजीव सक्सेना, मोहम्मद मोहसिन,रमेश चंद्र, ललित यादव, राजेश चौधरी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...