बुनियादी चीजों के लिए भी तरसते लोग
नई दिल्ली, जून 14 -- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नागरिक लंबे समय से एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते आ रहे हैं, किंतु पाकिस्तान सरकार यहां के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय उनका दमन करती आई है। इसके लिए वह रह-रहकर फौज की मदद लेती है और पीओके में बेगुनाह नागरिकों की हत्या करके खौफ का राज कायम करना चाहती है। पाकिस्तानी हुकूमत और सेना द्वारा दशकों से पीओके के मुखर नेताओं को जेलों में बंद करके प्रताड़ित किया जाता रहा है। उनके घरों की महिलाओं और बच्चियों की अस्मिता लूटी जाती है या विरोध के बदले में मौत दे दी जाती है। अभी हाल में पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों द्वारा मुजफ्फराबाद में जीवनोपयोगी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस्लामाबाद में बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.