झांसी, मई 3 -- झांसी,संवाददाता। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने कोर कमेटी की बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जो व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण मौन धारण किए हुए हैं उनका सड़कों पर विरोध करके उनका असली चेहरा जनता को दिखाया जाएगा। बुनिमो अध्यक्ष भानु सहाय ने कहा कि जो जनप्रतिनिधि अपनी जन्म भूमि का नहीं हुआ वो जनता का क्या होगा। बैठक बाद मोर्चा को डॉ दिलीप शर्मा ने आन्दोलन को गति देने 51 हजार रुपए की थैली भेंट की। कहा कि राज्य बनने के बाद चहुमुखी विकास होगा इसलिए लोगों को सहयोग करने आगे आना चाहिए। भानू सहाय ने थैली स्वीकारते हुए कहा कि डॉ दिलीप शर्मा के स्वर्गवासी पिता डॉ बट्टू, विश्वनाथ शर्मा व शंकर भैया के साथ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के संघर्ष में जुड़े रहे। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से आन्दोलन बढ़ता जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.