बुनकर समाज के काम और मान को दिलाएंगे हक: राजू
इटावा औरैया, मई 28 -- इटावा। व्यापारियों व बुनकरों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा हुई। व्यापारी नेता राजू गुप्ता ने बुनकरों व व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिया। राजू गुप्ता ने कहा कि बुनकर जिले की शान हुआ करते थे, अब फिर से उनके काम और मान को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे और उनके हक वापस दिलाएंगे। इस दौरान बुनकर समाज के लोगों ने व्यापारी नेता समाजसेवी राजू गुप्ता का जन्मदिन केक काटकर मनाया। मो.कासिम अंसारी के आवास पर हुए कार्यक्रम में बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष मो. इदरीस अंसारी, कासिम अंसारी, अर्चित गुप्ता, सलाहउद्दीन अंसारी, फजलुर रहमान, इजहार, इमरान एडवोकेट रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.