भदोही, फरवरी 17 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मर्यादपट्टी स्थित एकमा सभागार में मंगलवार की शाम को स्वागत, आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीईपीसी, एकमा के पदाधिकारियों, निर्यातकों ने भाजपा सांसद डा. विनोद बिंद का अमेरिकी टैरिफ कम होने पर सम्मान किया। साथ ही समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दबाव में अमेरिका ने टैरिफ को कम किया। साथ ही यूरोपिय देशों के साथ यूरोपिय संग के बीच एफटीए किया, जिससे कालीन कारोबार को लंबा लाभ मिलेगा। भदोही कालीन के अलावा कला, संस्कृत का प्रतीक है। बुनकर धागे से गलीचे संग देश की अर्थ व्यवस्था को बुनते हैं। कारोबार से 25 फीसदी महिलाएं भी जुड़ी है। जिससे समाज का निचला तबका लाभान्वित हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी लोकल को पीएम ग्लोबल बना रहे हैं। प्रदेश सरकार ने कार्पेट की बेहतरी को क...