वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी। बनारस के बुनकर दंपति को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यूपी दिवस पर शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूधनाथ-सविता प्रसाद को पुरस्कृत करेंगे। चोलापुर ब्लॉक के अजगरा कमना गांव के इन बुनकरों ने रंगकाट श्रेणी में वॉल हैंगिंग पर महाकुंभ का चित्रण किया है। सविता प्रसाद के पिता प्यारेलाल, भाई सुनील कुमार और बहन ललिता देवी नेशनल अवार्डी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...