वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बुनकर उद्योग मंडल की ओर से रविवार को काजीसादुल्लापुरा स्थित गुलिस्ता स्कूल में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के बुनकर प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें बिजली के फ्लैट रेट, कनेक्शन लोड और बुनकरों के पलायन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बुनकरों ने बिजली का फ्लैट रेट 860 रुपये प्रति किलोवाट से घटाकर सभी करों समेत 400 रुपये प्रति किलोवाट करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि फ्लैट रेट कम करने और भार वृद्धि को लेकर लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। मंत्री राकेश सचान ने भी बुनकर बाहुल्य जिलों में जाकर प्रतिनिधियों से संवाद किया था। इससे बुनकरों को बिजली दर कम होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं होने से निराशा है।बैठक...