मऊ, अप्रैल 4 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के बड़ागांव पूरब मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर बिजली निगम के एसडीओ इंद्र बहादुर मौर्य के नेतृत्व में निजी फर्म के कर्मचारियों स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। जिसका बुनकरों के साथ ही अन्य उपभोक्ताओं ने जमकर विरोध करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने कुछ उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया। इस पर उपभेक्ता आक्रोशित हो गए और कर्मचारियों को घेर लिया। कर्मचारियों की सूचना पर डायल 112 एवं कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। बिजली निगम के कर्मचारियों से उपभोक्ताओं के साथ ही पुलिस ने स्मार्ट मीटर लगाने का शासनादेश मांगा तो दिखाने में असफल रहे। जिसके चलते बिजली निगम के कर्मचारियों को बगैर स्मार्ट मीटर लगाए ही वापस होना पड़ा। बुनकर मुहम्मद अली, सिराज अली, मदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.